TGT PGT और UPTET की परीक्षा तिथि जारी

एक बार फिर से उत्तर प्रदेश टीजीटी और पीजीटी की परीक्षा की नई तिथियां घोषित कर दी गई है। इससे पहले भी परीक्षा की तिथियां घोषित की गई लेकिन परीक्षा का संयोग नहीं बन सका।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से टीजीटी -पीजीटी और UPTET की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। 15 और 16 अक्टूबर को PGT की परीक्षा होनी है जबकि 18 और 19 दिसंबर को TGT की परीक्षा कराई जाएगी। UPTET की परीक्षा के लिए 29 व 30 जनवरी 2026 की तारीख निर्धारित की गई है। आपको बता दें कि UPTET की परीक्षा पिछले चार सालों से अर्थात 2022 (2021 वाली UPTET) के बाद आयोजित नहीं हुई है।
पीजीटी परीक्षा की नई तिथि : 15-16 अक्टूबर 2025
टीजीटी परीक्षा की नई तिथि:18-19 दिसंबर 2025
यूपी टीईटी की निर्धारित तिथि: 29-30 जनवरी 2026
हालांकि कि बहुत से अभ्यर्थियों को अब भी भरोसा नहीं है कि निर्धारित नई तिथियों पर आयोग यह परीक्षा करा ही लेगा क्योंकि इससे पहले दो तीन बार परीक्षा की तिथि घोषित की गई लेकिन परीक्षा नहीं हो सकी। यहां तक कि जुलाई में अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का इंतजार करते रहे लेकिन बिना किसी सूचना के परीक्षा नहीं कराई गई । परीक्षा की तिथि बीत जाने पर अभ्यर्थियों ने आंदोलन भी किया ताकि जल्द से जल्द परीक्षा की नई तिथि घोषित हो। गौरतलब है कि उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव डॉ. शिवजी मालवीय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी 2022 को आखिरी बार 2021 वाली UPTET कराई गई थी। अब चार साल बाद टीईटी कराने का फैसला हुआ है। उप सचिव ने बताया कि टीजीटी के 3539 पदों पर आवेदन करने वाले 8,68,531 और पीजीटी के 624 पद पर फार्म भरने वाले 4,64,605 अभ्यर्थियों को तीन साल से परीक्षा का इंतजार है। आयोग द्वारा बार बार परीक्षा टालने से अभ्यर्थियों में काफी रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *