UPTET 2026 सर्टिफिकेट डाउनलोड करें
New study planet

UPTET 2026 सर्टिफिकेट डाउनलोड करें

UPTET 2026 का प्रमाण पत्र (Certificate) लाइव कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी यूपी टीईटी 2026 में उत्तीर्ण हुए हैं वो अपना प्रमाण पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको UPTET 2026 का रोल नं चाहिए जो आपके एडमिट कार्ड में मिल जाएगा और उसके साथ आपको अपनी जन्मतिथि डालकर, सिक्योरिटी कोड को सही सही भरना है। इसके बाद आपकी डिटेल्स वाला पेज ओपेन हो जाएगा जिसमें सबसे नीचे की तरफ DOWNLOAD CERTIFICATE का विकल्प दिखाई देगा जहां से आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं। सर्टिफिकेट पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड होगा जिसे आप सेव कर लीजिएगा और किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर अच्छी क्वालिटी के पेपर (मोटे कागज) पर अपना सर्टिफिकेट प्रिंट करके सुरक्षित अपने पास रख लेना है। हालांकि आयोग हर बार खुद सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी हर जिले के  जिला प्रशिक्षण संस्थान (डाएट )पर प्रेषित करता है तो हो सकता है इस बार भी करें लेकिन आप अपना सर्टिफिकेट जन सेवा केंद्र से प्रिंट करवा कर सुरक्षित जरूर रख लें।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें
https://certificates.upessc.org/

आप किस तरह से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
(१) सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक पर जाएं या आफिसयल वेबसाइट पर जाएं
(२) वहां एक तरफ आपको UPTET certificate  का विकल्प मिलेगा
(३) उस पर क्लिक करें
(४) उसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें आपको रोल नंबर, जन्म तिथि और एक सिक्योरिटी कोड डालना होगा
(५) आपकी डिटेल्स सामने आ जाएगी
(६) सबसे नीचे Download certificate का विकल्प मिलेगा
(७) उस पर क्लिक करके आप अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग की आफिसियल वेबसाइट
https://www.upessc.up.gov.in

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *