UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षकों के लिए स्पेशल TET 2026 आयोजित किया जाना है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है। आवेदन से पहले आवेदकों को ओटीआर (OTR) अर्थात वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।
जो शिक्षक इस विशेष TET परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन पूरा करना होगा। UP Special TET Registration 2026 की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी से फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उसमें संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2026 है। वहीं UP Special TET 2026 की परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
UP Special TET 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
स्पेशल TET परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:
रजिस्ट्रेशन शुरू
5 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
4 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि
8 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तिथि
3 नवंबर 2026
Official website:
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद समय से अपना आवेदन पूरा कर लें।
UP Special TET 2026 आवेदन शुल्क
स्पेशल TET के लिए अलग-अलग वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
जनरल/ओबीसी/EWS: ₹1,000
एससी/एसटी: ₹500
दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹300
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
कौन कर सकता है UP Special TET के लिए आवेदन?
यह विशेष TET परीक्षा उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, शैक्षिक योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।
महत्वपूर्ण: आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई पात्रता एवं अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर करें।
UP Special TET Registration 2026 कैसे करें?
UP Special TET 2026 के लिए सबसे पहले आपको आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। ओटीआर के बाद ही अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
चूंकि आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी इसलिए आवेदन का क्रम कल ही कन्फर्म होगा लेकिन आवेदन के लिए सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार हो सकती है:
उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
सबसे पहले OTR पर क्लिक करें और उसे पूरा करें
UP Special TET 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
आवेदन में गलती होने पर क्या करें?
यदि आवेदन फॉर्म भरते समय किसी अभ्यर्थी से गलती हो जाती है, तो संशोधन की सुविधा निर्धारित अवधि में उपलब्ध होगी। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2026 है।
इसलिए आवेदन सबमिट करने से पहले नाम, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को अच्छी तरह जांच लें।
UP Special TET 2026 परीक्षा कब होगी?
उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए Special TET 2026 परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कार्यरत शिक्षकों को भी अब टीईटी की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। सभी कार्यरत शिक्षकों को साल 2028 तक टीईटी परीक्षा को हर हाल में पास करना होगा अन्यथा नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। हालांकि जिन शिक्षकों की सेवा 5 साल से कम बची है उनके लिए राहत है और वे बगैर टीईटी पास किए भी अपनी सेवा जारी रख सकते हैं।
अब आइए जानते हैं कि इस स्पेशल टीईटी का परीक्षा पैटर्न क्या होगा ?
उत्तर प्रदेश की सामान्य टीईटी परीक्षा की तरह ही यह परीक्षा भी है बस फर्क इतना है कि यह सिर्फ कार्यरत शिक्षकों के लिए ही है। विशेष पात्रता परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 बहुवुकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक का कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। इस परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। कुल मिलाकर इस परीक्षा का उद्देश्य इतना है कि किसी तरह से कार्यरत शिक्षक अपनी नौकरी बचा सकें।

