हार्डवेयर :
कम्प्यूटर तथा कम्प्यूटर से जुडे अन्य सभी यन्त्रों तथा उपकरणों को हार्डवेयर कहा जाता है। दूसरी भाषा मे कहें तो कम्प्यूटर से सम्बंधित वह सभी यंत्र जिन्हें हम छू सकते हैं हार्डवेयर कहलाता है जैसे – फ्लापी, डिस्क ड्राइवर, डाट मैट्रिक्स प्रिंटर, मानीटर और कीबोर्ड इत्यादि।
साफ्टवेयर:
कम्प्यूटर को चलाने के लिए जो उसमें प्रोग्राम डाले जाते हैं उन्हें साफ्टवेयर कहते हैं।
माउस :
कम्प्यूटर में माउस इनपुट की सामान्य युक्ति है, जिसे हाथ में पकडकर बिना कीबोर्ड को हाथ लगाए कम्प्यूटर को निर्देश दिया जाता है या उसे चलाया जाता है।
मल्टीमीडिया:
जब हम कम्प्यूटर पर वीडियो, फोटोज, संगीत, टेक्स्ट आदि के माध्यम से सूचना प्राप्त करते हैं तो उसे ही मल्टीमीडिया कहा जाता है।यह दृश्य, श्रव्य और कम्प्यूटर का समायोजन है जिससे हम सूचना पाते हैं।
साइबरस्पेस:
साइबर स्पेस कम्प्यूटर नेटवर्क पर आधारित सूचना का विश्व भर में आदान प्रदान करने का माध्यम होता है।
हार्ड डिस्क:
यह डिस्क कम्प्यूटर के भीतर स्थाई रूप से लगाई गई होती है जिसकी भण्डारण क्षमता बहुत अधिक होती है। इस डिस्क की वजह से कम्प्यूटर में सूचनाओं को एकत्र करने और एकत्र सूचनाओं को ढूंढने में आसानी होती है।
बायोस:
यह कम्प्यूटर को प्रारंभ करने का एक प्रोग्राम होता है।
बाइट:
यह आठ बिटों का एक समूह होता है ।एक बाइट से 0 से 255 तक तथा बाइनरी प्रणाली में 0 से 256 तक गिना जा सकता है।
डास:
एक ऐसा प्रोग्राम जो कम्प्यूटर की मशीन और उपभोक्ता के बीच परस्पर सम्बन्ध स्थापित करता है।
मानीटर:
कम्प्यूटर का वह भाग जो किसी सूचना या संदेश को स्क्रीन पर दिखाता है मानीटर कहलाता है।यह सादा और रंगीन होता है।
रैम:
यह कम्प्यूटर की अस्थायी मेमोरी होती है जिसका उपयोग कम्प्यूटर की गणनाओं के लिए एक स्लेट की भांति होता है।
रोम:
यह एक स्थाई प्रकार की स्मृति होती है जिसे अनेक बार पढा तो जा सकता है पर बदला नहीं जा सकता।
डिस्क ड्राइव:
यह एक प्रकार की मशीन है जिसमें डिस्क को प्रविष्ट करने के पश्चात घुमाकर उसमें अंकित वांछित सूचना को पढा जा सकता है या नई सूचना को अंकित किया जा सकता है।नई व पुरानी डिस्क को फार्मेट भी डिस्क ड्राइव द्वारा किया जाता है।
स्मार्ट कार्ड्स:
ये बहुद्देश्यीय इलेक्ट्रॉनिक कैश कार्ड्स होते हैं जिससे यह भारतीय परिस्थितियों में पूर्णोपयोगी हो सके।
कम्प्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की यह जानकारी शुरुआती छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है। Telkom University Jakarta