टीजीटी 2025 परीक्षा तिथि में बदलाव | अब इस तिथि को होगी

उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए अभ्यर्थियों के लिए निराशा भरी खबर है। इतने इन्तजार के बाद टीजीटी परीक्षा की तिथियां घोषित की गई थी लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से इस परीक्षा को रोक दिया गया है जिसकी वजह से अब निर्धारित तिथियों पर परीक्षा नहीं हो पाएगी। उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा की तिथियों में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बदलाव कर दिया है परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण ना होने के कारण आयोग ने TGT परीक्षा को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि आयोग द्वारा PGT परीक्षा को लेकर भी स्थिति क्लियर कर दी है पीजीटी लिखित परीक्षा में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है उत्तर प्रदेश पीजीटी परीक्षा 18 और 19 जून 2025 को अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इससे पहले पीजीटी भर्ती परीक्षा तिथि में बदलाव किया था पीजीटी भर्ती परीक्षा पहले 20 और 21 जून को आयोजित की जानी थी लेकिन फिर इसे बदलकर 18 और 19 जून कर दिया था अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी लिखित परीक्षा में बदलाव कर दिया है।
टीजीटी परीक्षा की पहले निर्धारित तिथि: 14 और
15 मई 2025
टीजीटी परीक्षा की नई तिथि : 21 और 22 जुलाई 2025

फिलहाल जिन अभ्यर्थियों की तैयारी पूरी नहीं हुई थी उन्हें थोड़ा और समय मिल जाएगा और जिनकी तैयारी हो चुकी है उन्हें रिवीजन करने का भी मौका मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *