ब्लॉग से पैसे कैसे कमाएं

यदि आप के अन्दर क्रिएटिविटी है और आप उसे दुनिया को दिखाना चाहते हैं और फेमस होना चाहते है और अपना ब्लॉग/ वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो आपके पास दो विकल्प है। पहला , मुफ्त का ब्लॉग बनाए (सीमित फीचर्स के साथ) और पैसे कमाए। दूसरा , अपना कस्टम डोमेन लेकर या होस्टिंग सर्विस खरीदकर प्रोफेशनल तरीक़े से वेबसाइट बनाकर पैसे कमाएं। दोस्तों यहां पर मैं आपको बताना चाहता हूं कि यदि आप सीरियस हैं ब्लॉग को लेकर और पहले ब्लागिंग का काम कर चुके हैं तो आप पैसे लगाइए लेकिन यदि नए हैं और अभी सिर्फ सीखना चाहते हैं तो मुफ्त का ब्लॉग बनाने की सलाह देंगे हम।

अब मुफ्त का ब्लॉग बनाने के लिए भी आपके पास कई आप्शन है जैसे- Blogger, WordPress या Tumblr .

आपको जो प्लेटफार्म अच्छा लगे उस पर आप अपना ब्लॉग बना सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको Blogger पे फ्री वाला ब्लॉग बनाना बताएंगे।

Blogger पर बने ब्लॉग को गूगल मुफ्त में होस्ट करता है जिसमें आपके ब्लाग एड्रेस के साथ blogspot.com लगा रहता है। आईए स्टेप बाइ स्टेप सीखते हैं ब्लॉग बनाना।

सबसे पहले आपको अपना ब्राउज़र ओपन करना है । ब्राउज़र कोई भी होगा चलेगा गूगल क्रोम या फायरफॉक्स यूज करते हैं तो और अच्छा होगा

◆ ब्राउज़र में आप सर्च कीजिए blogger या सीधा एड्रेस लिखिए www.blogger.com और ओपेन कीजिए

 

◆उसके बाद Create your blog पर क्लिक कीजिए

 

◆जैसे ही आप +Create your blog पर क्लिक करेंगे आपसे आपके gmail अकाउंट से login करने के लिए कहेगा। gmail अकाउंट से login कर लीजिए

 

◆इसके बाद Choose name for your blog विकल्प आएगा जिसमें आपको अपने ब्लॉग का नाम डालना है अर्थात किस नाम से अपना ब्लॉग बनाना चाहते हैं वो , इसमें आप अपना नाम या बिजनेस का नाम मान लो abcde या कुछ भी डाल सकते हैं फिर Next पर क्लिक कीजिए

 

◆ इसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा वो होगा Choose a URL for your blog , इसमें आपको अपने ब्लॉग का एड्रेस /नाम डालना है जो इससे पहले आपने डाला था जैसे आप अपने नाम (abcde) से ही ब्लॉग बनाना चाहते हैं तो लिखिए abcde , आगे .Blogspot.com पहले से लिखा होगा । अब आपका ब्लाग एड्रेस हो गया abcde.blogspot.com

नोट: जरूरी नहीं कि kamal या जो भी नाम आप डालो वह उपलब्ध हो। यदि उपलब्ध नहीं है तो दूसरा या कुछ बदलकर डालना होगा। इसके बाद next पर क्लिक कीजिए

 

◆ अब आपसे ब्लॉग का Display name मांगेगा । यहां आपको वह नाम डालना है जो आपका ब्लाग खोलने वाले को सबसे पहले ऊपर दिखेगा। इसके बाद FINISH पर क्लिक करना है । आपका ब्लाग बनकर तैयार हो गया है।

इसके बाद आपके सामने इस तरह का इंटरफेस आएगा।

blogger
Blog view

जब आप बायीं ओर कोने  की तीन पडी लाइन पर क्लिक करेंगे

तो आपको आपके ब्लॉग के आप्शन दिखाई देंगे इस प्रकार-

 

ब्लॉग का नाम – जो नाम आपने रखा होगा

+New post : इस पर जाकर आप ब्लॉग में नया पोस्ट कर सकते हैं

Posts : इसमें आप अपने सभी पोस्ट देख सकते हैं

Stats : अपने ब्लॉग का डाटा देख सकते हैं

Comments : पाठकों के कमेंट्स देख सकते है

Earnings : अपनी कमाई देख सकते हैं (एडसेंस अप्रूवल के बाद)

Pages : पेज बना/हटा सकते हैं

Layout :ब्लॉग का डिजाइन चुन सकते हैं

 

Theme : थीम चुन सकते हैं

Settings : जरूरी सेटिंग्स कर सकते हैं

Reading list :रीडिंग लिस्ट एड कर सकते हैं

View blog : इस पर क्लिक करके अपना ब्लॉग देख सकते हैं

ब्लॉग बनाने के बाद आपको अपनी जरूरी सेटिंग्स कर लेनी है और फिर अच्छे अच्छे पोस्ट डालना शुरू कर देना है। 10 से 15 अच्छी पोस्ट डालने के बाद आपको गूगल एडसेंस के लिए अप्लाई कर देना है। वो आपके ब्लॉग की जांच पडताल करेंगे और अगर सबकुछ ठीक रहा तो अप्रूवल मिल जाएगा। इसके बाद आप अपने ब्लॉग से पैसे कमाना शुरू कर देंगे।

यह सब बहुत ही आसान है फिर भी यदि कोई प्राब्लम हो रही हो तो हमसे पूछ सकते हैं या एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *