पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का जलवा

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों का जलवा कायम है। तीसरे दिन यानी 31 अगस्त (शनिवार) को भी भारतीय एथलीटों ने मेडल्स पर कब्जा जमाने का सिलसिला जारी रखा है। भारतीय महिला निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया जबकि मनीश नरवल ने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में सिल्वर मेडल हासिल किया।आपको बता दें कि रुबीना फ्रांसिस ने फाइनल मुकाबले में 211.1 अंक हासिल करके यह ब्रांज मेडल अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकों की संख्या अब तक कुल पांच हो गई है । भारत ने अब तक एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत के एथलीट जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 में पिछली बार से ज्यादा मेडल आएंगे।

आइए आपको बताते हैं कि वो पांच मेडल कौन कौन से हैं और किसने किसने जीता है-

 

गोल्ड मेडल : 1

(1)अवनी लेखारा -शूटिंग – वूमेंस 10 मीटर रायफल स्टैंडिंग SH1

 

ब्रॉन्ज मेडल : 3

(1)मोना अग्रवाल – शूटिंग -वूमेंस 10 मीटर रायफल स्टैंडिंग SH1

(2)प्रीति पाल -एथलेटिक्स- वूमेंस 100 मीटर T35

(3)रूबीना फ्रांसिस – शूटिंग – वूमेन्स 10 मीटर एअर पिस्टल SH1

 

सिल्वर मेडल :1

(1) मनीष नरवल -शूटिंग -मेन्स 10 मीटर एअर पिस्टल SH1

पेरिस पैरालंपिक 2024 की मेडल लिस्ट

newstudyplanetinmedals
Medal list

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *