PET 2026 जल्दी करें आवेदन

New study planet

PET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे आयोग की वेबसाइट ध्वस्त होती जा रही है जिसकी वजह आनलाइन आवेदन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से ई मेल वेरिफिकेशन कोड नहीं आने से आवेदक परेशान थे, फिर मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन कोड भी नहीं आ रहा और अब तो हालात ऐसे बन गए हैं कि वेबसाइट काम करना ही बंद कर देती है और Service unavailable शो होने लगता है। आपको बता दें कि अब आयोग की सभी भर्तियों के लिए OTR अर्थात वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और इसी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। जब PET 2026 के आवेदन के लिए विज्ञापन निकला था तब कुछ दिन तक वेबसाइट अच्छे से काम कर रही थी लेकिन जैसे जैसे आवेदन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती गई और आखिरी तारीख नजदीक आती गई सर्वर की समस्या भी बढ़ती चली गई और अब वेबसाइट बिल्कुल काम करना बंद कर दी है। इन सब चीजों को देखकर लगता है कि आयोग को आवेदन की आखिरी तारीख बढानी चाहिए अन्यथा बहुत सारे आवेदक आवेदन करने से छूट जाएंगे। आइए आपको PET 2026 परीक्षा की मुख्य बातें बता दें।


आवेदन की शुरुआत: 03 अगस्त 2026
आवेदन की आखिरी तारीख:01 सितंबर 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख:01 सितंबर 2026
करेक्शंस की आखिरी तारीख: 8 सितंबर 2026


फीस (शुल्क):
जनरल: 185 ₹
ओबीसी: 185 ₹
एससी-एसटी: 95 ₹
पीएच (दिव्यांग): 25 ₹
परीक्षा तिथि: अक्टूबर 2026 सम्भावित

PET 2026 आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

OTR के लिए यहां क्लिक करें

सुझाव: सर्वर की समस्या तो बहुत है लेकिन यदि आप रात में प्रयास करें तो हो सकता है कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *