◆सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम के संस्थापक कौन हैं जिन्हें अभी हाल ही में ले बार्गेट हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था ?
उत्तर: पावेल ड्यूरोव
◆वे कौन से अंतरिक्ष यात्री हैं जो हाल ही में अंतरिक्ष यान की खराबी के कारण अंतरिक्ष में फँस चुके हैं , वापस नहीं आ पा रहे हैं ?
उत्तर: सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर
◆हाल ही में किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में संयास लेने की घोषणा की है?
उत्तर: शिखर धवन
◆अभी हाल ही में “पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस” कब मनाया गया है?
उत्तर: 24 अगस्त
◆इस बार 23 अगस्त को कौन सा ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया गया?
उत्तर: पहला
◆24 अगस्त से ‘खेलो इंडिया अस्मिता वुशु लीग’ कहाँ शुरू हुई?
उत्तर: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से
◆’क्रिएट इन इंडिया चैलेंज-सीजन वन’ का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर: अश्विनी वैष्णव (सूचना और प्रसारण मंत्री)
◆प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक कमाने वाली महिलाओं को हाल ही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कौन सी उपाधि दी ?
उत्तर: लखपति दीदियाँ
◆केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 24 अगस्त 2024 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कौन सी पेंशन योजना को मंजूरी दी?
उत्तर: UPS (एकीकृत पेंशन योजना)
◆हाल ही में किस वैज्ञानिक को “विज्ञान रत्न पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया?
उत्तर: प्रो. गोविंदराजन पद्मनाभन
ऐसे ही करेंंट अफेयर्स की जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिए।