नए यूट्यूबर्स की 5 गलतियां

आजकल यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया का जमाना है और हर कोई वीडियो क्रिएटिविटी के द्वारा पैसा कमाना चाहता है लेकिन नए यूट्यूबर्स यूट्यूब के नियमों को जान नहीं पाते और  गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह उनके वीडियो वायरल नहीं हो पाते। आइए देखते हैं वो गलतियां कौन सी है , कहीं आप भी तो वो गलतियां नहीं कर रहे। गलतियां बहुत सी हैं लेकिन आज हम पाँच प्रमुख गलतियों के बारे में बात करेंगे जैसे-

(1) वीडियो की क्वालिटी और कंटेंट पर ध्यान न देना : दोस्तों हमने बहुत से यूजर्स को देखा है जो कोई भी किसी भी तरह का वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर देते हैं वो यह भी नहीं देखते कि वीडियो की क्वालिटी कैसी है और कंटेंट कैसा है। तो सबसे पहले आपको यही ध्यान देना है कि आप अपलोड क्या कर रहे हो, क्या वो आपके सब्सक्राइबर्स को पसंद आएगा। यह जानना बहुत ही बारीक बात है कि आपकी आडियंस क्या पसंद कर रही है। जो यह समझ गया उसकी वीडियो जरूर वायरल हो जाएगी। ऐसा नहीं करना है कि किसी फूल पत्ती का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया या सडक पर जाते समय कोई चीज रिकार्ड कर ली और डाल दिया। कंटेंट ऐसा होना चाहिए जिसकी कुछ उपयोगिता हो , जिसमें ज्ञान हो,सीख हो, मनोरंजन हो या कोई प्रेरणा देने वाली चीज हो। वीडियो की एमबी साइज कम  करके क्वालिटी खराब नहीं करनी चाहिए।

(2) खुद ही अपना वीडियो देखना : हमने बहुत से लोगों को देखा है कि जैसे ही वीडियो अपलोड करते हैं तुरंत अपने ही फोन से अपना ही वीडियो देखने लगते हैं और सोचते हैं कि हमारा वाचटाईम बढ रहा है या व्यूज बढ रहा है। ये सबसे बडी गलती है नये यूट्यूबर्स की। अपना वीडियो कभी भी उस फोन या लैपटॉप में नहीं चलाना चाहिए जिसमें आपके चैनल की ईमेल आईडी लिंक है। दूसरी बात अपने फोन का हाटस्पाट चालू करके किसी को wifi शेयर करके उसके फोन में भी अपना वीडियो नही चलाना है। ऐसा करके आप अपना चैनल पूरी तरह बरबाद कर लोगे।

(3)बिना इंट्रेस्ट वाले लोगों को वीडियो शेयर करना : एक गलती यह भी नए यूजर्स करते हैं कि वीडियो अपलोड करने के बाद धडाधड व्हाट्सएप पर वीडियो शेयर करना शुरु कर देते हैं। व्हाट्सएप पर आए वीडियो को आजकल लोग 2 -3  सेकंड से ज्यादा नहीं देखते हैं और यदि आपका वीडियो लगातार 10-20  लोगों ने 5-10 सेकंड देख के छोड दिया तो आपकी वो वीडियो कभी नहीं चलेगी। इसलिए अपना वीडियो उसी को शेयर करो जो उसे कम से कम आधा या पूरा देखें। हाँ शेयर करना है तो स्टेटस पर वीडियो लगा दीजिए या फेसबुक पर शेयर कर दीजिए ताकि वही लोग उस पर क्लिक करें जो इंट्रेस्टेड हों।

(4)निरंतर वीडियो अपलोड न करना : आजकल कुछ ऐसे भी नए नए यूट्यूबर्स हैं जो एक वीडियो डालने के बाद कई दिनों तक वीडियो अपलोड ही नहीं करते। या तो उनके पास समय नहीं होता या फिर कंटेंट ही नहीं होता। ऐसे लोगों के लिए यूट्यूब है ही नहीं मेरे दोस्त। यूट्यूब पर काम करना है जो समय तो देना ही पडेगा। हम यह नहीं कहते कि रोज ही वीडियो डालो लेकिन हर तीसरे दिन तो एक वीडियो पड ही जाना चाहिए। रोज अगर डाल सकते हैं वीडियो तो और भी अच्छा होगा।

(5)वीडियो की कटेगरी बार बार बदलना : नए यूट्यूबर्स की यह भी एक बहुत बडी गलती है कि वो एक कटेगरी में नहीं रहना चाहते। आज अगर गेमिंग वीडियो डाल रहे हैं तो कल किसी का कामेडी वीडियो देख लिया तो सोचने लगे अब कामेडी वीडियो बनाऊंगा । दो चार कामेडी डाले तो किसी का कार्टून वीडियो देख लिया और फैसला कर लिया कि अब कार्टून बनाऊंगा। ऐसा नहीं चलेगा मेरे भाई , आपको अपनी एक कटेगरी चुननी ही पडेगी और उसी पर वीडियो बनाना पडेगा। आप अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो नहीं बना सकते , आपको आडियंस के मन मुताबिक वीडियो बनाना पडेगा तभी सफल हो पाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *