बौद्ध धर्म की स्थापना महात्मा बुद्ध ने की थी।आइए हम महात्मा बुद्ध और बौद्ध धर्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।
महात्मा बुद्ध के बारे में:
जन्म : 563 ई.पू.
जन्मस्थान: लुम्बिनी वन (कपिलवस्तु, वर्तमान में लुम्मदेई,नेपाल)
पिता : शुद्दोधन (शाक्यों के राज्य कपिलवस्तु के शासक थे)
माता : महामाया देवी
बचपन का नाम : सिद्धार्थ
गोत्र : गौतम
पालन पोषण : विमाता प्रजापति गौतमी
विवाह : 16 वर्ष की आयु में कोलिय गणराज्य की राजकुमारी यशोधरा के साथ
संतान : एक पुत्र- राहुल
गृहत्याग : 29 वर्ष की अवस्था में सत्य की खोज के उद्देश्य से
गृहत्याग की घटना : महाभिनिष्क्रमण
उनके घोडे का नाम : कंथक
उनके सारथी का नाम: चन्ना
ध्यान गुरु :आलार कलाम
ज्ञान की प्राप्ति : 35 वर्ष की अवस्था में उरुवेला नामक स्थान पर पीपल के वृक्ष के नीचे समाधिस्थ अवस्था में इन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ, यह वैशाख पूर्णिमा का दिन था और इसी दिन से ये बुद्ध कहलाए।
प्रथम उपदेश : सारनाथ (स्थान-ऋषि पत्तन, भाषा-पालि) ,इस स्थान पर पांच ब्राह्मण(पंचवर्गीय) वाली घटना धर्मचक्रप्रवर्तन कहलाई।
कहाँ कहाँ महात्मा बुद्ध ने बौद्ध धर्म का प्रचार किया : अंग, मगध,काशी,मल्ल,शाक्य, वज्जि, कोशल राज्य।
महात्मा बुद्ध की मृत्यु : महात्मा बुद्ध की मृत्यु 483 ई.पू. में कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में हुई।यह घटना ‘ महापरिनिर्वाण’ कहलाती है।
महात्मा बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और मृत्यु (महापरिनिर्वाण) तीनों वैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था इसलिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं।