प्रश्न : विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई ?
उत्तर: 1336 ई.
प्रश्न :संगम वंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर: हरिहर एवं बुक्का
प्रश्न :सालुव वंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर: सालुव नरसिंह
प्रश्न : तुलुव वंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर: वीर नरसिंह
प्रश्न : आरविडु वंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर: तिरुमल
प्रश्न : दुआर्ते बारबोसा किसके समय में विजयनगर आया था?
उत्तर: कृष्णदेव राय
प्रश्न : डोमिगो पाएस किसके समय में विजयनगर आया था ?
उत्तर: कृष्णदेव राय
प्रश्न :फरनाओ नूनिज किसके समय में विजयनगर आया था ?
उत्तर: अच्युतदेव राय
प्रश्न : सीजर फ्रेडरिक किसके समय में विजयनगर आया था ?
उत्तर: सदाशिव राय
प्रश्न : निकोलो द कोण्टी किसके समय में विजयनगर आया था ?
उत्तर: देवराय प्रथम
प्रश्न : फारस के सुल्तान मिर्जा शाहरुख के राजदूत अब्दुर्रज्जाक (1434-44) किस विजयनगर सम्राट के शासनकाल में विजयनगर आया था ?
उत्तर: देवराय द्वितीय
प्रश्न : विजयनगर किस नदी के तट पर स्थित है ?
उत्तर:तुंगभद्रा
प्रश्न : बहमनी राजाओं की राजधानी क्या थी ?
उत्तर: गुलबर्गा
प्रश्न : विजयनगर के महान साम्राज्य के अवशेष कहाँ पाए गए हैं?
उत्तर: हम्पी में
प्रश्न : बीजापुर स्थित गोल गुम्बज का निर्माण किसने कराया जो विश्व का दूसरा बडा गुम्बज है?
उत्तर: मुहम्मद आदिलशाह
प्रश्न :कृष्णदेव राय किसके समकालीन थे ?
उत्तर: बाबर
प्रश्न : विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय ने गोलकुंडा का युद्ध किस राजा के साथ लडा ?
उत्तर: कुली कुतुब शाह
प्रश्न : चारमीनार का निर्माण किसने कराया ?
उत्तर: कुली कुतुब शाह
प्रश्न : कृष्णदेव राय के दरबार में अष्टदिग्गज कौन थे ?
उत्तर: आठ तेलगु कवि
प्रश्न :” अठवण” का क्या मतलब है ?
उत्तर: भूराजस्व विभाग
प्रश्न :वैदिक ग्रन्थों में प्रसिद्ध भाष्यकार सायण किस काल में सक्रिय थे ?
उत्तर: विजयनगर राज्यकाल
प्रश्न : कश्मीर का वह शासक जो ” कश्मीर का अकबर” कहा जाता है कौन है ?
उत्तर: जैनुल आब्दीन
प्रश्न : कृष्णदेव राय ने ” आमुक्तमाल्यद” की रचना किस भाषा में की ?
उत्तर: तेलुगु भाषा में
प्रश्न : “आन्ध्रभोज” या ” आन्ध्र पितामह” किसे कहा जाता है?
उत्तर: कृष्णदेव राय
प्रश्न : किसका शासनकाल ” तेलगु साहित्य का क्लासिकी युग” कहा जाता है ?
उत्तर: कृष्णदेव राय
प्रश्न : ” मनुचरितम्” पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर: अल्लासनी पेद्दन्ना
प्रश्न : “पारिजात अपहरणम्” पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर: नंदी तिमय्या
प्रश्न : “पांडुरंग महामत्य” पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर: तेनालीराम रामकृष्ण
प्रश्न : ” आमुक्तमाल्यद” पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर: कृष्णदेव राय
प्रश्न : कृष्णदेव राय ने कौन कौन से मन्दिर बनवाए ?
उत्तर: कृष्णास्वामी मन्दिर, विठ्ठलस्वामी मन्दिर, हजाररामास्वामी मन्दिर
प्रश्न : विजयनगर के किस शासक ने विवाह कर को समाप्त कर दिया ?
उत्तर: कृष्णदेव राय
प्रश्न : प्रसिद्ध विरुपाक्ष मन्दिर कहाँ स्थित है ?
उत्तर: हम्पी मे
प्रश्न : अटाला मस्जिद कहाँ है ?
उत्तर: जौनपुर में
प्रश्न : अदीना मस्जिद कहाँ पर है ?
उत्तर: बंगाल में
प्रश्न :बहमनी साम्राज्य से सबसे अंत में कौन सा राज्य स्वतंत्र हुआ ?
उत्तर: बीदर
प्रश्न : ” छोटा सोना मस्जिद” कहाँ पर है ?
उत्तर: बंगाल
प्रश्न : ‘झंझरी मस्जिद ‘ कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर: जौनपुर
प्रश्न : “हिंडोला महल ” कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर: मालवा
प्रश्न : ” रूमी खां मस्जिद” कहाँ स्थित है ?
उत्तर: अहमदनगर
प्रश्न : महमूद बेगडा किस राज्य का सुल्तान था ?
उत्तर: गुजरात
प्रश्न : महाभारत का बांग्ला मे अनुवाद किसने करवाया ?
उत्तर: नुसरत शाह
प्रश्न : भारत का पहला मुस्लिम शासक जिसने हिन्दुओं से “जजिया कर” न लेने का आदेश दिया ?
उत्तर: अलाउद्दीन हसन बहमन शाह
प्रश्न :”टोडरमल का पूर्वगामी” किसे कहा जाता है ?
उत्तर: महमूद गावां
प्रश्न :बहमनी राज्य को किसने चरमोत्कर्ष पर पहुंचाया
उत्तर: महमूद गावां
प्रश्न : बहमनी साम्राज्य से सबसे पहले कौन राज्य स्वतंत्र हुआ ?
उत्तर: बरार
प्रश्न :”वीर पंचाल.” का अर्थ है –
उत्तर: दस्तकार वर्ग
प्रश्न :किस काल में प्रशासन मे नायंगार व्यवस्था एवं आयंगार व्यवस्था प्रचलित थी ?
उत्तर: विजयनगर काल मे
प्रश्न :” शैवों का अजन्ता” किसे कहा जाता है?
उत्तर:लिपाक्षी
प्रश्न : मदुरा का “मीनाक्षी” मन्दिर किसने बनवाया ?
उत्तर: मदुरा के नायकों ने
प्रश्न : तालीकोटा के युद्ध का कारण था –
उत्तर: रामराय का दक्षिणी सल्तनतों के साथ दंभपूर्ण व्यवहार और उनकी अन्तर्राज्यीय राजनीति में हस्तक्षेप, विजयनगर के प्रति दक्षिण सल्तनतों की समान ईर्ष्या और घृणा की भावना
प्रश्न :”अमरम” का अर्थ है –
उत्तर: जागीर
प्रश्न : विजयनगर साम्राज्य में “सिष्ट” का क्या अर्थ था ?
उत्तर: भूमि कर
प्रश्न :खानदेश राज्य का संस्थापक कौन था ?
उत्तर: मलिक रजा फारूखी
प्रश्न : किस युद्ध को विजयनगर साम्राज्य के शानदार युग का अन्त माना जाता है ?
उत्तर: तालीकोटा युद्ध (1565) (राक्षस तंगडी का युद्ध, बन्नी हट्टी का युद्ध)
विजयनगर का तत्कालीन शासक – सदाशिव राय (तुलुव वंश)
असली सत्ता शक्ति रामराय के पास थी।