Online Earning मोबाइल से पैसा कमाएं

आजकल की इस डिजिटल दुनिया में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसके पास मोबाइल फोन नहीं हो। अगर स्मार्टफोन पास है तो जाहिर सी बात इंटरनेट पैक जरूर होगा। 299₹ से लेकर हजार रुपये तक लोग अपने फोन में रिचार्ज करवाते हैं।कुछ लोग तो इस पैसे को सिर्फ रील्स और शार्ट्स देखने में खत्म कर देते हैं तो कुछ बुद्धिमान व्यक्ति इस इंटरनेट को मोबाइल के जरिए काम पर लगा देते हैं औरखूब सारा पैसा कमाना शुरू कर देते हैं। अब आप लोग हैरान होंगे कि मोबाइल से पैसा कैसे कमाया जा सकता है और वो भी घर बैठे। तो आइए हम आपको कुछ पांच बेहद आसान तरीके बताते हैं जिनसे आप बिना कुछ इन्वेस्ट किए बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं।

(1) वीडियो बनाकर  : यदि आपके अन्दर डांस करने या एक्टिंग करने की कला है तो आप यूट्यूब फेसबुक इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्म पर वीडियो डालकर अकूत धन कमा सकते हैं।

(2) ब्लॉग/वेबसाइट बनाकर : यदि आप लिखने के शौकीन हैं या आप टेक्निकल जानकारी रखते हैं तो आप अपनी खुद की वेबसाइट बनाइये और पोस्ट डालना शुरू कीजिए। इसके बाद गूगल एडसेंस की मदद से अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर एड चलाकर पैसा कमा सकते हैं।

(3) आनलाइन सामान बेचकर : यदि आप दुकान चलाते हैं और आनलाइन सामान बेचना चाहते हैं तो ऐसे कई प्लेटफार्म है तो मुफ्त में आनलाइन स्टोर खोलने और सामान बेचने का अवसर प्रदान करते हैं जैसे डिजिटल शोरूम और Shopify आदि।

(4) Product Resell करके : यदि आपके पास दुकान आदि की व्यवस्था नहीं है तो Glowroad और Meesho जैसे प्लेटफार्म पर सामान रिसेल करके भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

(5)फोटो अपलोड करके: Shutterstock और Pixabay जैसे कुछ प्लेटफार्म ऐसे भी है जो आपको फोटो अपलोड करने के पैसे भी देते हैं।आप अच्छी क्वालिटी के फोटोज अपलोड कीजिए और डाउनलोड के हिसाब से आपको पैसे मिलेंगे।

ऐसे ही और भी टिप्स के लिए हमारा ब्लॉग सब्सक्राइब करें और कमेंट करके हमें बताइए कि आप किस तरह की जानकारी चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *